#बड़ा हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो व्यक्तियों की हुई मौत

देश में पिछले कुछ दिनों में भीषण आग लगने की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ते जा रही है. कुछ दिनों पहले ही नोएडा की एक मेडिकल फैक्ट्री में एक भीषण आग लगी थी और इससे पहले कोलकाता के बागरी बाजार में भी एक भयंकर आग लगी थी. इसी कड़ी में आज ऐसी ही एक दुर्घटना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी घटित हुई है. #बड़ा हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो व्यक्तियों की हुई मौत

यह घटना कल (मंगलवार) मुंबई के अंधेरी उपनगरीय इलाके में घटित हुई थी. यहाँ पर वीरा देसाई रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में कल रात अचानक आग लग गई थी. इस आग ने बहुत कम समय में बहुत रूद्र रूप ले लिया और इसकी चपेट में आने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह आग कल रात तक़रीबन साढ़े आठ बजे लगी इस बहुंमंजिला ईमारत की 10वीं और 11वीं मंजिल पर लगी थी. 

जंगल में लगी आग के कारण इस मशहूर एक्ट्रेस ने खोया अपना घर, ऐसे बयां किया दर्द

इस आगजनी की घटना की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम इस स्थान पर पहुंच गई और थोड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने इस आग पर काबू भी पा लिया. हालाँकि तब तक यह आग दो लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी थी जिनकी इस आग की वजह से मौत हो गई थी. इसके साथ ही इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है जिन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं.

Back to top button