पहली बार PM के संसदीय क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर CM योगी करेंगे रैली

पीएम मोदी के दौरे के बाद इसी माह वाराणसी में भव्य नजारा दिखेगा। ऐसा पहली बार होगा जब पीएम के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ बाइक पर सवार होकर रैली करेंगे। कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुट चुके हैं।
दरअसल भाजपा की ओर से 17 नवंबर को सभी लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसके तहत बनारस में आयोजित बाइक रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री एक बार फिर 17 को आएंगे।
अभी रूट फाइनल नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से इसकी शुरुआत होगी। जो शहर के विधानसभाओं को छूते हुए सर्किट हाउस जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी।
रैली के लिए हर विधानसभा के बूथों से कार्यकर्ताओं को बाइक के साथ बुलाया जा रहा है। इसमें क्षेत्र, जिला और महानगर की पूरी टीम रहेगी। कार्यकर्ता बाइक के जरिए जनता के बीच केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।





