विंडीज का ‘व्हाइट वाश’ करने उतरेगी रोहित ब्रिगेड…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी व अंतिम मुकाबला रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम मैच खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें जीत के साथ क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बैंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी।विंडीज का 'व्हाइट वाश' करने उतरेगी रोहित ब्रिगेड...

तीसरे टी-20 मुकाबले में रविवार को ओपनरकी भूमिका कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन निभाएंगे। पहले टी-20 में फ्लॉप रहे ‘हिटमैन’ (6) ने दूसरे मैच में नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, धवन दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मुकाबले में पहले और दूसरे मैच में क्रमशः 3 और 43 रन बनाए।

तीसरे टी-20 में टॉप ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को केएल राहुल या मनीष पांडे की जगह मौका मिल सकता है। वहीं, विकेटकीपर की भूमिका दिनेश कार्तिक ही निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है।

ऋषभ पंत को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा सकता है। हालांकि, पिछले दोनों मैचों में पंत के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले हैं। पहले व दूसरे टी-20 में उन्होंने क्रमशः 1 और 5 रन बनाए थे। तीसरे मैच में उनसे कुछ खास करने की उम्मीद होगी।

कुलदीप की गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की वापसी हो सकती है, जबकि क्रुणाल पंड्या के पास अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की प्रभावी शुरुआत को आगे बढ़ाने का मौका होगा। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि शाहबाज नदीम वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने वाले बुमराह और कुलदीप को आराम दिए जाने के बाद जल्द विकेट चटकाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और युवा खलील अहमद की तेज गेंदबाजी जोड़ी पर होगी। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन सिद्धार्थ कौल में किसे मौका देती है।

Back to top button