यातायात माह का हुआ शुभारम्भ

सुलतानपुर, 01 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। यातायात माह का शुभारम्भ बस स्टेशन स्थित पुलिस बूथ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने करते हुए कहा कि अप्रशिक्षित वाहन चालको की वजह से मार्ग हादसे हो रहे है। जिनको दूर करने के लिए इन अप्रशिक्षित वाहन चालको को यातायात के नियमों से परिचित कराकर काफी हद तक मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की तरफ से जागरुकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों से परिचित कराया जाएगा। मौके पर एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायनी, सीओ सिटी श्यामदेव, यातायात निरीक्षक वीरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
बृजेश तिवारी

Back to top button