हरिद्वार: आम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, भीम आर्मी और स्थानीय लोगों में रोष

हरिद्वार जिले के जयपोता गांव में कुछ शरारती तत्वों ने डॉ.  भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।हरिद्वार: आम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, भीम आर्मी और स्थानीय लोगों में रोष

जानकारी के मुताबिक रात के समय अज्ञात उपद्रवियों ने भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति का चश्मा तोड़ डाला। भीम आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

गुस्साई भीड़ ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर के अपमान को नहीं सहा जाएगा। उन्होंने मूर्ति बदलने की मांग की है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हुई और दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button