INDvWI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे धवन लौटे

पांच मैच की वन-डे सीरीज का चौथा मुकाबला भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेला जा रहा है। ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने समाचार लिखे जाने तक 15 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (35) और विराट कोहली (12) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हो चुकी हैं।
इसके पहले अच्छी लय में नजर आ रहे शिखर धवन 38 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए ‘गब्बर’ ने रोहित के साथ मिलकर 71 रन की साझेदारी की। इस दौरान यह जोड़ी सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। दोनों ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा।





