6 तरह के होते हैं लाफिंग बुद्धा, जैसी हो मनोकामना उसी तरह की रखें मूर्ति

चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ माना जाता है। लॉफिंग बुद्धा को घर पर  रखने से सुख और समृद्धि आती है और सकारात्मकता आती है। फेंगशुई में अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए घर पर अलग-अलग लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखी जाती है।6 तरह के होते हैं लाफिंग बुद्धा, जैसी हो मनोकामना उसी तरह की रखें मूर्ति

-पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए घर और कार्यस्थल पर धन की पोटली वाले बुद्धा को रखना चाहिए।

-बिजनेस में तरक्की पाने के लिए दुकान पर दोनों हाथ ऊपर किए हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।

-लेटे हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर पर रखने से आपको दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है। 

-संतान से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए घर पर बच्चों के साथ बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना शुभ होता है।

-मानसिक शांति के लिए और घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए ध्यान मुद्रा में बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए।

-नाव पर बैठे लॉफिंग बुद्धा को घर पर रखने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो सकती है।

Back to top button