अंकुरण फाउंडेशन ने फिर अपनों से मिलाया

सुलतानपुर, 25 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। कहते है अंधेरे में भी रोशनी की एक किरण हमेशा जलती रहती है और ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अंकुरण फाउंडेशन संस्था ने एक मानसिक विछिप्त युवक किशन उर्फ शीतल जो भटकता हुआ जिले में आ गया था। वह युवक दयनीय स्थिति में रेलवे स्टेशन पर अंकुरण फाउंडेशन को मिला। फाउंडेशन के सदस्यां ने उसे वहां से उठाया और परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल की और 10 दिन के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से घर का पता लगाने में अंकुरण कामयाब हुआ। गुरूवार को अंकुरण ने युवक को उसके परिवार को सौंप दिया। यह युवक करबला चौक बिलासपुर छत्तीसगढ़ का निवासी था। फाउंडेशन के द्वारा सूचना पर युवक की बहन रंजीता विश्वास, भाई राजेश विश्वास और परिवार के सदस्य युवक को अपने साथ ले लए। साथ ही उन्होंने अंकुरण फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। परिवार वालों ने कहा उन्होंने शीतल को ढूढ़ने का हर सम्भव प्रयास किया, लेकिन वे इसमे कामयाब नहीं हुए। इस मौके पर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





