नवंबर तक समझौता नहीं तो घोषित करेंगे अपने पदाधिकारी: बागी आप नेता खैहरा

 आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने एलान किया है कि वह पहली नवंबर तक केजरीवाल धड़े से समझौते का इंतजार करेंगे। यदि बात सिरे न चढ़ी तो उसके बाद हम पंजाब के पदाधिकारियों के नाम का एलान किया जाएगा। खैहरा ने कहा कि हमारे पक्ष से कार्यकारी जिला प्रधान नियुक्त किए जाने थे, लेकिन यह मामला आगे बढ़ा दिया गया। समझौते के लिए अभी मीटिंग का समय पर तारीख तय नहीं हुई। बठिंडा कन्वेंशन के प्रस्तावों के बिना हाईकमान से समझौता नहीं किया जाएगा।नवंबर तक समझौता नहीं तो घोषित करेंगे अपने पदाधिकारी: बागी आप नेता खैहरा

किसान भवन में खैहरा ने अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की। इसमें उनके कोर कमेटी के मेंबर भी उपस्थित थे। मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में खैहरा और कंवर संधू ने कहा किहाईकमान वाले पक्ष ने पदाधिकारी घोषित करने में नैतिकता का उल्लंघन किया है। खैहरा ने कहा, मैं रूठा नहीं हूं। पंजाब के लिए इंसाफ लेना चाहता हूं। मुद्दे हल करने के प्रयास कर रहा हूं। ख़ुदमुख्तयारी न होने के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी का नुकसान हुआ है।

कंवर संधू ने इस मौके कहा कि उन हाई कमान वाली पक्ष के साथ डिटेल में बातचीत की है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी को ख़ुदमुख्तयारी की जरूरत क्यों है। हाईकमान इस बारे में अपना पक्ष स्पष्ट करे। खैहरा और संधू ने बताया कि समझौते के लिए डॉ. धर्मवीर गाधी और सिमरजीत सिंह बैंस के साथ मीटिंग हो चुकी है। हमें बागी कहलाना अच्छा लगता है सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि हमें बागी कहलाना अच्छा लगता है, क्योंकि ज्यादातर पंजाबी लोग बागियों के साथ हैं।

Back to top button