माँ को बेटे ने दिया स्मार्ट फ़ोन उपहार ,50 की माँ 20 साल के लड़के संग इश्क लड़ाकर घर से फरार

कभी-कभी ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया एडवांस नहीं बल्कि लोग एडवांस हुए जा रहे हैं। जी हां, एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामना आया है। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर इलाके में एक 50 वर्षीय महिला का 20 साल के युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गाय। उसी युवक से साथ महिला घर से फरार हो गई है। 
यहां मोदीनगर के एक गांव निवासी व्यक्ति के बड़े बेटे ने छह महीने पहले अपनी मां को मोबाइल दिया था। इसके बाद महिला ने वॉट्सऐप और फेसबुक आईडी बनाई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। फोन नंबर एक्सचेंज हो गए और पिछले एक माह से दोनों फोन पर बातें कर रहे थे।
बीते सोमवार महिला अचानक घर पर अपना मोबाइल छोड़कर गायब हो गई। इसके बाद उसका फोन खंगालने पर उसके प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बीबीए का छात्र है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।





