सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अमेरिका ने दी सलाह, कहा- पारदर्शी हो जांच

सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसेप तइप एर्दोगन और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद सीनियर अडवाइजर और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जरेद कुशनर ने भी हस्तक्षेप कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जरेद कुशनर और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान जरेद कुशनर ने सलमान को सलाह दी है।

जरेद कुशनर ने कहा कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पारदर्शी ढंग से पूरी जांच हो। इस दौरान उनकी पत्नी इंवाका भी उनके साथ मौजूद रहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना पर पूरे विश्व की नजर है और पत्रकार की मौत वाकई एक गंभीर स्थिति है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी बातचीत हुई थी।

गौरतलब है कि खाशोग्गी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक थे और उनकी नीतियों के खिलाफ नियमित तौर पर लिखते थे। इसके बाद भी मामला ज्यादा बढ़ गया है। इस हत्याकांड से प्रिंस की उदारवादी छवि के पीछे एक घिनौनी तानाशाही मानसिकता सामने आई है।

Back to top button