क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्विटर पर पोस्ट किया भावुक संदेश
लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी औपचारिक घोषणा की। भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बीसीसीआई को मेल के जरिए क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। हालांकि इसके बाद संन्यास को लेकर उन्होंने मीडिया के सामने आने से अभी इंकार किया है।
इस संबंध में प्रवीण कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा है, यह एक शानदार यात्रा रही। एक शानदार जिंदगी रही। बहुत भारी दिल से मैं अपने पहले प्यार क्रिकेट मेरी जान को अलविदा कहना चाहता हूं।
मेरठ के रहने वाले प्रवीण कुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सभी स्तर पर अलविदा कह चुके हैं। गौरतलब है कि उन्होंने 13 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले हैं। वह अब ओएनजीसी के लिए ही क्रिकेट खेलेंगे। प्रवीण कुमार भारतीय टीम की कई शानदार पारियों का हिस्सा रहे हैं।
its been a great jounery.
Its been a great life.
With a heavy heart I want to say gud bye to my 1st love #CricketMeriJaan
But the test cap no 268 nd ODI 170 will be mine till indian cricket era will continue… Thankyou @BCCI nd @UPCACricket for helping me to live up my dream.🇮🇳— praveen kumar (@praveenkumar) October 20, 2018





