चुनावों में जीत के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद तक माथा टेक रहे हैं राहुल

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद से ही नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मतदाताओं को लुभाने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं। वह लोगों से मिल रहे हैं, लोगों को संबोधित कर रहे हैं साथ ही धर्म का रास्ता भी अपना रहे हैं। राहुल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे हर जगह जा रहे हैं। चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि राहुल जीत के लिए क्या कुछ कर रहे हैं-चुनावों में जीत के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद तक माथा टेक रहे हैं राहुलराहुल ने अपने दौरों की शुरुआत मंदिर में पूजा करके की।

इस दौरान राहुल ने धोती और कुर्ता पहना। उन्होंने गले में माला भी पहनी हुई थी।
राहुल लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं।

अपने दौरों में राहुल लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात भी कर रहे हैं।

हाल ही में राहुल मस्जिद भी गए थे। जहां उन्होंने दान में देने के लिए 500 रुपये का नोट निकाला लेकिन वापस जेब में डाल लिया था। क्योंकि उन्हें उनके साथ खड़े नेता ने आचार संहिता याद दिलाई।

Back to top button