क्या दिव्या से ब्रेकअप के बाद‘कैडबरी गर्ल’ को डेट कर रहे हैं प्रियांक शर्मा

 रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा इन दिनों कैडबरी गर्ल खुशी जोशी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। स्पॉटबॉयई की एक खबर की माने तो बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले प्रियांक कैडबरी गर्ल खुशी जोशी को भी डेट कर चुके है और वह अब भी उनके साथ रिश्ते में है। वहीं दोनों ने इन खबरों पर कहा कि हम अच्छे दोस्त थे और अब भी है।

पोर्टल के मुताबिक रिलेशन की बात पर खुशी ने लम्बी सांस ली और कहा देखिए अभी हम दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे है और हम इन दिनों ज्यादा बात नहीं करते हैं।

वहीं प्रियांक ने जबाव दिया कि मैं खुशी से दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिला। वह प्यारी है और मैं उसे शुभकानाएं देता हूं।

बता दें कि इसके पहले प्रियांक स्पिलिट्सविला में अपनी जोड़ीदार रह चुकी दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे। लेकिन एक बार भी प्रियांक ने शो पर उनका जिक्र नहीं किया। प्रियांक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र शो के दौरान किया।वहीं एक टास्क के दौरान जब दिव्या ने इस शो में एंट्री ली थी तो  दिव्या ने नेशनल टीवी पर ही प्रियांक के साथ ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी।

इसके बाद खबरें आईं कि प्रियांक बेनाफ्शा सूनावाला के साथ रिलेशनशिप में हैं। घर के अंदर बेनाफ्शा के साथ उनकी नजदीकियां भी बढ़ी। लेकिन शो खत्म होने के बाद प्रियांक और बेनाफ्शा एक दूसरे के अच्छे दोस्त होने का दावा करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button