इस साल त्योहारों पर रेलवे अपने कर्मचारियों को देने वाली है बम्पर बोनस

त्योहारों के सीज़न से पहले रेलवे के कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। रेल्वे अपने कर्मचारियों को बम्पर बोनस दे सकती है। बुधवार को सरकार इस पर फैसला ले सकती है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, रेलवे प्रति कर्मचारी को 18,000 रुपये बोनस दे सकती है। इसका फायदा रेलवे के 12 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को मिलेगा। साथ ही बता दें कि रेलवे की ओर से हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है।
मौजूदा जानकारी के अनुसार, बोनस रेलवे बोर्ड के क्लास थ्री और फोर के कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस का रुपया सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंच जाएंगे। मालूम हो कि इसमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के कर्मचारी शामिल नहीं है।
अब कचरे से बनेगा पेट्रोल, फिर मात्र इतने रुपये हो जायेगे पेट्रोल के दाम
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम रघुवाया ने कहा कि रेलवे ने पिछले साल के मुक़ाबले इस साल 16,000 करोड़ रुपए कमाए हैं। जो कि काफी ज्यादा है। इसके अलावा करीब 1,161 करोड़ टन की माल ढुलाई से भी काफी आमदनी हुई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 80 दिन के बोनस की मांग की थी लेकिन अंत में हमे 78 दिन पर ही राजी होना पढ़ा। बोनस से रेलवे पर 2,000 करोड़ रुपए का बोझ आ जाएगा। वहीं आपको बता दें कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देती है।





