सीएम कैंडिडेट देने की हालत में नहीं बीजेपी : मायावती

नजदीक आते हुए यूपी विधानसभा चुनाव के बीच सूबे में सियारी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘विकास से विजय की ओर’ रथ यात्रा पर निकल चुके हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जमकर अखिलेश पर हमला बोला है।मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अगले चुनाव में सीएम उम्मीदवार देने की स्थिति में नहीं है।

मायावती के मुताबिक समाजवादी पार्टी इतिहास बन चुकी है। मायावती ने मुलायम परिवार में चले रहे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि शिवपाल यादव किसी हाल में अपने भतीजे अखिलेश यादव को पार्टी पर काबिज होने नहीं देंगे।
मायावती ने कहा, अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए अपराधियों को पार्टी में शामिल करवाया। मायावती ने किसी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए एसपी और कांग्रेस को खत्म हो चुकी पार्टी बता दिया।





