शुक्र बदलेगा अपनी चाल, 13 से 31 तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

13 अक्तूबर को रात 8.58 बजे शुक्र पश्चिम दिशा में अस्त होंगे और 31 अक्तूबर को सुबह 10.45 बजे उदय होंगे। इस काल खंड में मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने बताया कि जब आकाश में गुरु या शुक्र अस्त होते हैं तो मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।शुक्र बदलेगा अपनी चाल, 13 से 31 तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

खर मास में भी मांगलिक कार्य नहीं होते। खर मास 14 मार्च से 14 अप्रैल और 16 दिसंबर से 13 जनवरी के मध्य होता है। उन्होंने बताया कि जिन लड़कियों का विवाह इस वर्ष हुआ है, उनकी करवाचौथ 27 अक्तूबर को होगी। उन लड़कियों को13 अक्तूबर तक ससुराल पहुंच जाना चाहिए क्योंकि शुक्र अस्त होने पर वधू प्रवेश निषेध माना जाता है। 
Back to top button