वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 कहावतें बताती है आपके घर का हर राज़…

वास्तु शास्त्र में बहुत सी एेसी बातें बताई गई है, जो मानव जीवन के लिए बहुत अच्छी मानी गई हैं। मगर आज हम आपको वास्तु से संबंधित कोई टिप्स नहीं देंगे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हमारे बुजुर्गों और वास्तु शास्त्र विज्ञानियों वास्तु की बातों को जोड़ कर कहावतें तैयार की हैं। इन बातों के जरिए आपके घर से संबंधित हर राज़ का पता लगाया जा सकता है, जैसे किस घर में लक्ष्मी आएगी और किस घर में कभी लक्ष्मी का वास नहीं होता।
वास्तु के अनुसार इन कहावतों में घर की बनावट, दरवाजों की उंचाई, घर के आसपास के पेड़-पौधे और घर में रहने वाले लोगों की आदतों के बारे में बताया गया है। जिस घर में इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है वहां किसी भी तरह का दोष नहीं होता। ऐसे घरों में सुख और समृद्धि रहती है और वहां रहने वाले लाेग तरक्की करते हैं। ये हैं वो 5 महत्वपूर्ण कहावतें-
जाकै पूरब पीपल होवे। सो लक्ष्मी पर लक्ष्मी खोवे।।
जिस घर के पूर्व में पीपल होता है, उस घर में रहने वाले लोगों को लगातार आर्थिक हानि होती है। ऐसे घर में पैसा नहीं टीकता है।
जेहिं मुंडे पर अशोक वृक्ष बासा। शोक रहत उई भवत सुवासा।।
जिस भूमि पर अशोक का पेड़ होता है, उस जमीन पर बना मकान बहुत अच्छा माना गया है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को सुख मिलता है, यानि घर की सीमा में अशोक का पेड़ होने से वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं।
सिंह मुखी जो रहने जावै। तन, धन आपन सकल गंवावै।
आगे से चौड़े और पीछे की ओर से संकरे यानी सिंह मुखी भवन में रहने वाले लोगों को सेहत संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। किसी न किसी तरह की बीमारी होने के साथ ही लगातार खर्चा भी बना रहता है।
छोटे दरवाजो मोटी चोर। बहों होय तो आफत घोर।।
जिस मकान का मेनगेट बहुत छोटा होता है वहां चोरी होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं जिस घर का मुख्य दरवाजा बहुत बड़ा होता है, वहां अनेक समस्याएं आती हैं। यानी ध्यान रखें कि घर का मेनगेट न ताे ज्यादा छोटा होना चाहिए और न ही ज्यादा बड़ा हो।
गज जेहि हारै झूंड उठावैं। सकल शगुन अस बात जतावै।।
जो पहिले घर-देव खिचावै। उहि घर को बहि दैव रखावै।।
जिस घर में पहले वास्तु देवता को नैवेद्य लगाया जाता हो और बाद में घर के अन्य लोग भोजन करते हों उस घर में सुख, समृद्धि और शांति होती है। ऐसे घर में रहने वाले लोग भी जल्दी तरक्की करते हैं।