हिज्ब ने स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करने की दी धमकी

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बड़े शैक्षिक संस्थान के अध्यापकों को धमकी दी कि वह स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करें। यह धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस धमकी की पुष्टि नहीं की गई है।हिज्ब ने स्कूल में इस्लामी माहौल कायम करने की दी धमकी

संगठन की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि स्कूल में हिजाब पहनने का सिलसिला शुरू करें ताकि इस संस्थान में पश्चिमी सभ्यता न दिखे। इसके साथ पैंट और शर्ट का इस्तेमाल न करें बल्कि ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जो इस्लामी माहौल को दर्शाता हो। 

अध्यापकों को चेतावनी दी गई है कि आप भी पश्चिमी सभ्यता को फलने फूलने में अपना रोल न निभाएं। पुरानी तालीम पर अमल करके इस्लामी लिबास को पहना जाए। याद रहे हिज्ब समय-समय पर शिक्षण संस्थानों को ऐसी धमकी पहले भी देता रहा है। घाटी में यह यह संगठन दस साल से सक्रिय है।

Back to top button