#बड़ी खबर: डीजल पेट्रोल पर आप ऐसे बचा सकते हैं 7500 रुपये…

डीजल पेट्रोल पर 5 रुपये की छूट मिलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसको खरीदने पर आप 7500 रुपये तक बचा सकते हैं। कई मोबाइल वॉलेट कंपनियां पेट्रोल डीजल खरीदने के बाद उसका भुगतान ऐप से करने पर इस तरह की छूट दे रही हैं। #बड़ी खबर: डीजल पेट्रोल पर आप ऐसे बचा सकते हैं 7500 रुपये...

100 का पेट्रोल 60 रुपये में

मोबाइल वॉलेट कंपनी फोनपे इंडियन ऑइल या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर 100 रुपये से अधिक मूल्य का डीजल या फिर पेट्रोल खरीदने पर 40 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यह कैशबैक दिन में एक ही बार मिलेगा। ग्राहक पेट्रोल पंप पर या तो क्यूआर कोड स्कैन कर या फिर ऐप से भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा इंडियल ऑयल के कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर 31 दिसंबर तक उपलब्ध है। कैशबैक भुगतान करने के 24 घंटे बाद ग्राहक के मोबाइल वॉलेट में आ जाएगा। 

मोबिक्विक पर यह है ऑफर

एक और प्रमुख मोबाइल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने भी ग्राहकों के लिए ऑफर निकाला हुआ है। ग्राहक कंपनी के ऐप से पेट्रोल डीजल का 50 रुपये का भुगतान करने पर अधिकतम 25 फीसदी का कैशबैक एक महीने में मिलेगा। 31 दिसंबर तक यह ऑफर कंपनी के ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 

पेटीएम दे रहा है 7500 रुपये का कैशबैक

देश की सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम भी ग्राहकों को 7500 रुपये का कैशबैक दे रही है। 1 अगस्त 2019 तक जारी इस ऑफर में ग्राहकों को चुनिंदा पेट्रोल पंप पर कम से कम 50 रुपये का पेमेंट करना होगा। ऐसा करने के बाद ग्राहक इस कैशबैक स्कीम का हिस्सा बन पाएंगे। 

यह हैं आज देश के प्रमुख शहरों में दाम

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। इस घोषणा के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 81.50 रुपये और 72.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि गुरुवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये और डीजल की कीमत 75.45 रुपये प्रति लीटर थी। 
हालांकि, दिल्ली के मुकाबले नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 79.08 रुपये और डीजल 71.10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 80.20 रुपये और 71.86 रुपये प्रति लीटर है। 

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल की कीमत (5 अक्टूबर) 

शहर कीमत 
 
दिल्ली 81.50 रुपये
कोलकाता 83.35 रुपये
मुंबई   86.97 रुपये
चेन्नई 84.70 रुपये 
देश के 4 महानगरों में डीजल की कीमत (5 अक्टूबर) 
शहर कीमत 
दिल्ली 72.95 रुपये
कोलकाता 74.80 रुपये
मुंबई 77.45 रुपये
चेन्नई 77.11 रुपये
इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (5 अक्टूबर) 
शहर पेट्रोल डीजल
आगरा       78.69  70.74
अहमदाबाद         78.50 76.24
अलीगढ़         78.93 70.94
इलाहाबाद       79.07  71.11
अंबाला         79.77 71.46
औरंगाबाद       88.02 78.50
बेंगलुरु         82.14 73.32
बरेली         78.94 70.98
भोपाल         84.69 74.33
भुवनेश्वर         80.33 78.28
चंडीगढ़         78.45 70.93
देहरादून         81.82 73.40
फरीदाबाद       80.45  72.09
गाजियाबाद        78.93  70.96
गुवाहाटी         81.38 73.76
हैदराबाद        86.40  79.35
इंदौर         84.69 74.35
जबलपुर       84.78 74.43
जयपुर      81.96  75.25
जम्मू      80.63  71.63
जामनगर         78.45 76.18
जमशेदपुर         77.90 74.49
जोधपुर      81.87 75.17
कन्नूर         83.69 77.05
कानपुर       78.73 70.78
करनाल     79.82   71.49
लखनऊ       78.95 71.00
लुधियाना         87.24 73.09
मेरठ         78.80 70.84
नागपुर        87.45  77.97
नासिक         87.34 76.62
पटना         87.67 78.59
पुणे         86.76 76.06
रायपुर      79.38 76.33
राजकोट         78.31 76.07
रांची         77.91 74.51
शिमला         80.71 71.15
श्रीनगर         83.43 73.95
सूरत        78.49  76.25
तिरुवनंतपुरम      84.83 78.11
उदयपुर         82.44 75.70
वाराणसी      79.55 71.55
Back to top button