रियर एडमिरल भोकारे ने पूर्वी बेड़ा कमांडर का पद संभाला

नadmiral-singh-300x169ई दिल्ली, 7 अक्टूबर | नौसेना के पूर्वी बेड़े के फ्लैग आफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल ए.बी. सिंह, वीएसएम ने रियर एडमिरल एस.वी. भोकारे को पूर्वी बेड़े की कमान सौंप दी. इस अवसर पर मंगलवार को विशाखापत्तनम में नौसेना बेस में गार्डो की अदला-बदली का शानदार समारोह आयोजित हुआ. रियर एडमिरल भोकारे नेवीगेशन तथा एयरक्राफ्ट डायरेक्शन में विशेषज्ञ हैं और वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला तथा डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के स्नातक हैं. उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू से हायर कमान कोर्स भी किया है. इसके अलावा फ्लैग आफिसर ने आस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज, केनबरा से रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर भी किया है. उन्हें अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए युद्ध सेवा मेडल और नौसेना मेडल भी प्रदान किए गए हैं.

रियर एडमिरल भोकारे पनडुब्बी में काम करने में विशेषज्ञता रखते हैं और वे सिंधुघोष, सिंधुध्वज, सिंधुशस्त्र, भारतीय नौसेना पोत व्यास और आईएनएस वज्रबाहु की कमान भी संभाल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने नौसेना की कमान और संचालन गतिविधियों के संबंध में विभिन्न पदों पर भी काम किया है. पूर्वी बेड़े में 30 युद्धपोत शामिल हैं, जिनमें डिस्ट्रॉयर, स्टेल्थ फ्रीगेट, मिसाइल संबंधी जहाज, नौकाएं और टैंकर शामिल हैं. रियर एडमिरल ए.बी. सिंह दिल्ली स्थित सामरिक बल कमान मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे. आईएएनएस

Back to top button