साप्ताहिक राशिफल: 1 से 7 अक्टूबर के बीच शनि और राहु के कारण परेशान रहेंगे 7 राशि वाले

1 से 7 अक्टूबर के बीच चंद्रमा पर शनि और राहु का अशुभ असर रहेगा। जिससे ग्रहण और विषयोग बनेंगे। इनके कारणमेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु औरवृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। गलत फैसले हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है और अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। वहीं बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा अटक सकता है और नए सौदों में रुकावटें आ सकती हैं।वहीं अन्य लोगों को निवेश में धन हानि हो सकती है। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा। पारिवारिक मामलों में भी तनाव बढ़ने की संभावना है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में भी सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावामिथुन, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।पढ़ें 1 से 7 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल -मेष -इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव से पांचवें भाव तक जाएगा। इस वजह से नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं।नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को मैरिज ऑफर मिलने के भी योग हैं। जॉब और बिजनेस में सावधानी रखनी होगी।कोई काम शुरू न करें। आपसे कोई गलत फैसला भी हो सकता है। सावधान रहना चाहिए। साथ काम करने वालों और निचले वर्ग के लोगों की चिंता करनी होगी। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान भी रहेंगे।लव-इन सात दिनों में कोई अच्छा लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। इंतजार करें। लव लाइफ में अच्छा समय आ सकता है।करियर-इस सप्ताह स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें।हेल्थ-अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। चोट लगने की भी संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weekly Horoscope In Hindi 1 To 7 October 2018 Saptahik Rashifal