ग्रीक में धूम मचा रही मौनी रॉय,वायरल हुई कुछ ऐसी तस्वीरें 

बॉलीवुड की स्टार बन चुकी मौनी रॉय आए दिन अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हर दिन वह सोशल मीडिया पर अपने सेक्सी फोटो अपलोड करती रहती हैं। आपको बता दें इस साल मौनी ने अपना बर्थ डे ग्रीक में सेलिब्रेट किया था। इन दिनों वह लॉन्ग ​वीकेंड पर है। हाल ही में मौनी ने कुछ फोटो शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है। 
मौनी अपने हॉट अवतार से हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। मौनी की ग्रीन ड्रेस में फोटो वायरल हो रहीं हैं| मौनी हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रहीं हैं। मौनी ने लॉन्ग ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हैं जो बैकलेस है। इन फोटो में वह बहुत ब्यूटीफूल लग रहीं हैं। आपको बता दें मौनी  इन दिनों ग्रीक में ही हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड से पहले मौनी टीवी इंडस्ट्री में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। इस साल फिल्म ‘गोल्ड’ से मौनी ने डेब्यू किया। इस फिल्म में वह अक्षय के अपोजिट नज़र आईं थीं। ​फिल्म तो ज्यादा  हिट नहीं रही लेकिन मौनी का बंगाली लुक पूरा छा गया था। मौनी बैक टू बैक दो फिल्में कर रहीं हैं। पहली वह फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आने वाली हैं। इसमें वह आलिया, रणबीर और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेगी। दूसरी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ इसमें वह राजकुमार राव के साथ लीड रोल में नज़र आएगी। आपको बता दें यह दोनों फिल्म एक ही दिन अगले  साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। देखना यह होगा कौन सी फिल्म ज्यादा धमाल मचाएगी। 

Back to top button