किस दिशा में जा रहे हैं भारतीय, 1 दिन में उड़ा रहे है इतना DATA

देखा जाए तो आज से दो साल पहले तक हम भारतीय 4 GB डाटा पूरे महीने में खर्च करते थे. लेकिन मौजूदा रिपोर्ट ने तो होश ही उड़ा कर रख दिए है. ताज़ा जानकारी के मुताबिक, अब भारतीय हर दिन औसत 1 जीबी डाटा प्रयोग करने लगे हैं. साथ हे भारतीय एक दिन में करीब डेढ़ घंटे तक ऑनलाइन रहते हैं. यह आंकड़ा इसलिए दंग करने वाला है क्योंकि करीब डेढ़ वर्ष पहले तक इंडियन मोबाइल यूजर्स एक महीने में औसतन 4 जीबी डाटा का प्रयोग करते थे. इसकी जानकारी नीलसन इंडिया की एक रिपोर्ट से मिली है.
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पूरी दुनिया में ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन समय बिताने का औसत 135 मिनट का है. नीलसन ने ज्यादा डाटा खर्च करने के पीछे सस्ते Smart Phone व कम मूल्य में मिलने वाला डाटा प्लान का हवाला दिया है. रिपोर्ट में बताया गया कि है कि पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग Smart Phone खरीद रहे हैं. जहां स्वाभाविक सी बात है कि डाटा का उपयोग अब बढ़ गया है.
नीलसन इंडिया के डायरेक्टर (टेक्नोलॉजी आईपीपी) अभिजीत मटकर की माने तो अब मार्केट में 5,000 रुपये से कम मूल्य में Smart Phone आ रहे हैं. ऐसे में एक अलग तरह के ग्राहकों का समूह पैदा हुआ है जिन्होंने फीचर फोन की स्थान सीधे Smart Phone खरीद लिए . पिछले 15 से 18 महीनों में डाटा का सबसे ज्यादा प्रयोग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व गूगल क्रोम यूज करने में हुआ है.





