एेसा होना चाहिए वास्तु के अनुसार आपका रेस्ट्रॉन्ट…

आजकल हर कोई अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए रेस्ट्रॉन्ट आदि में जाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि आजकल रेस्ट्रॉन्ट का काम बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिस कारण बहुत से लोग ये काम शूरू कर रहे हैं, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं रेस्ट्रॉन्ट की काफी हद तक सफलता वास्तु निर्भर करती है। अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वास्‍तु के अनुसार, रेस्ट्रॉन्ट में बैठने की व्‍यवस्‍था, रसोई और कैश काउंटर आदि का सही स्‍थान कौन-सा होता है। एेसा होना चाहिए वास्तु के अनुसार आपका रेस्ट्रॉन्ट...

एंट्रेंस गेट
वास्तु के मुताबिक रेस्ट्रॉन्ट का एंट्री गेट हमेशा पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसके साथ ही इसका साफ-सुथरा और आकर्षक होना भी बहुत ज़रूरी होता है क्‍योंकि चाहे अतिथि हो या सफलता, समृद्धि, सकारात्‍मक ऊर्जा, सब कुछ प्रवेश द्वार के माध्‍यम से ही आता है। 

कैश काउंटर और रिसेप्‍शन 
वास्तु के हिसाब से रेस्ट्रॉन्ट का रिसेप्‍शन औरॉ कैश काउंटर पश्चिम दिशा में होना अत्छा रहता है और इस बाक का ध्यान रखें कि उस पर बैठने वाले व्‍यक्ति की दिशा ऐसी होनी चाहिए कि उसका मुख वायव्‍य कोण की ओर रहे। बैठने की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए ऐसी रेस्ट्रॉन्ट में खाने वाले ग्राहकों का मुख पूर्व दिशा या फिर पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। खाने वाली टेबल गोलाकार कोनों के साथ या फिर वर्गाकार और आयताकार होनी चाहिए।

किचन

वास्तु के मुताबिक मेहमानों के लिए स्‍वादिष्‍ट भोजन बनाने के लिए रसोईघर दक्षिण-पूर्व के बाद उत्‍तर-पश्चिम दिशा में सही रहता है। रसोई में फ्रिज को पश्चिम दिशा में और सभी कच्‍चे माल और अनाज के भंडारण के लिए दक्षिण-पश्चिम कोना चुनना चाहिए।

इलेक्ट्रिक उपकरण और पीने का पानी 
रेस्ट्रॉन्ट में सभी इलेक्ट्रिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व, दक्षिण या फिर पूर्व के कोने में रखा जाना चाहिए। वहीं, पीने के पानी का स्‍थान उत्‍तर-पूर्व, उत्‍तर या फिर पूर्व, पश्विम में होना चाहिए।

Back to top button