ख़ास खबर : TRAI ने इस फैसले से अब महज 48 घंटों में पोर्ट हो जाएगा मोबाइल नंबर

दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) में लगने वाले समय में कटौती कर दी है. जहां पहले इस प्रोसेस में कुल 7 दिन लगते थे, वहीं अब इसकी समय सीमा कम कर दी गई है. आपको बता दें कि अब एक सर्किल में महज दो दिनों में एमएनपी हो जाएगी. जबकि एक सर्किल से दूसरे सर्किल में नंबर पोर्ट कराने में सिर्फ 4 दिन का समय लगेगा. पहले इसके लिए 7 दिन का समय लगता था. 
ट्राई ने इस साल मार्च में जानकारी देते हुए कहा था कि वह एमएनपी की समीक्षा कर रहा है, ताकि ग्राहकों के लिए एमएनपी प्रक्रिया को सरल व तीव्र बनाया जा सके. जहां अब इस पर कम अंतिम चरण में हैं. ट्राई के संशोधन नियमन 2018 के ड्राफ्ट के मुताबिक, अगर कोई टेलीकॉम कंपनी इतने समय में पोर्टिंग नहीं कर पाती है, तो उस पर बड़ा जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान भी है.
किसी यूजर के नंबर को पोर्ट करने से मना करने पर टेलीकॉम कंपनी को यूजर को वाजिब वजह भी बतानी होगी. गलत तरीके से आवेदन को खारिज करने पर कंपनी पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना लग सकता है. आपको इस बात से अवगत करा दें कि नियामक ने हाल ही में एमएनपी शुल्क को लगभग 79 प्रतिशत घटाकर अधिकतम 4 रुपए कर दिया था. वहींनियामक ने इस काम की कम लागत तथा बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था.





