आज भी भारत की इन सड़कों पर भटकती हैं प्रेत आत्माएं

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं या ऐसा काम करते हैं जिसकी वजह से आपको अक्सर एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है, तो पूरी गुंजाइश है आप हाईवे पर सफर करते हों। एक नजर देश की उन सड़कों पर जिन पर नकारात्मक शक्तियों का साया है। आप भले ही भूत-पिशाच में यकीन ना करते हों, मगर कई लोगों ने अपने सफर के ऐसे भयानक किस्से शेयर किए हैं कि उनके बारे में सुनकर रूह कांप जाती है।आज भी भारत की इन सड़कों पर भटकती हैं प्रेत आत्माएंरांची-जमशेदपुर NH-33 (Ranchi Jamshedpur Highway-33)
इस हाईवे पर जितने भी हादसे हुए, उनमें से कई मामले अस्वभाविक लगे। सड़क की दोनों छोर पर मंदिर हैं। कहा जाता है कि जो भी बिना दर्शन किए यहां से गुजरता है उनके साथ अप्रिय घटनाएं घटती हैं।

दिल्ली कैंटोनमेंट रोड (Delhi Cantonment Road)
धौला कुआं के पास मौजूद दिल्ली कैंट एरिया को भूतिया माना जाता है। कहा जाता है कि देर रात करीब 1-2 बजे के बीच एक महिला सुनसान सड़क पर देखी जाती है। वह लोगों से लिफ्ट मांगती है। कहा जाता है कि जितने भी लोगों ने उसे लिफ्ट दिया, वे फिर कभी नहीं नजर आए। वेबसाइट ghoststoriesworld के मुताबिक अगर महिला के इशारे करने पर कोई गाड़ी नहीं रोकता है तो वह गाड़ी के पीछे सवार हो जाती है या गाड़ी की ही गति में दौड़ती है। वह महिला कोई इंसान नहीं बल्कि प्रेतआत्मा है जिसकी रूह सालों से यहां भटक रही है।

स्टेट हाईवे-49, ईस्ट कोस्ट रोड (State Highway-49, East coast road)
यह सड़क तमिलनाडु को पश्चिम बंगाल से जोड़ती है। इसी हाईवे पर चेन्नई और पुदुच्चेरी के बीच एक जगह ऐसी है जो काफी डरावनी मानी जाती है। कई ड्राइवरों ने बताया कि इस जगह पर पहुंचते ही उन्हें अचानक सर्दी लगने लगती है। यही नहीं उन्हें ऐसा महसूस होने लगता है सड़क सिकुड़ने लगी। वहीं, कई लोगों ने यह दावा भी किया है कि रात के वक्त अचानक गाड़ी के सामने सफेद साड़ी पहने एक महिला नजर आती है, जिसके बाद एक्सिडेंट हो जाता है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi Jaipur Highway)
राजस्थान में मौजूद भानगढ़ किला देश की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है। यह दिल्ली-जयपुर हाईवे के करीब मौजूद है। कई लोगों ने एक अज्ञात ताकत से खुद को धक्का पाते हुए महसूस किया है।

Back to top button