सलमान रुश्दी की पूर्व पत्नी ने किया चौंकाने वाला बड़ा खुलासा…
पद्मलक्ष्मी के इस बयान के बाद अमेरिका में ट्रंप और कैवनाग की जुगलबंदी पर और अधिक सरगर्मी छा गई है। उन्होंने कहा कि कैवनाग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड इतने साल खामोश क्यों रहीं इस बात को वे बखूबी समझ सकती हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे इस लेख में पद्मलक्ष्मी ने स्वीकार किया कि महज 16 साल की उम्र में उनके बॉयफ्रैंड ने उनके साथ दुष्कर्म किया और इसकी रिपोर्ट इस कारण दर्ज नहीं कराई गई क्योंकि उन्हें लगता था कि ये उनकी ही गलती है।
अपने जमाने की शीर्ष मॉडल रह चुकी पद्मलक्ष्मी ने लिखा कि यह बात मैंने किसी वयस्क को भी नहीं बताई क्योंकि 1980 के दशक में डेट रेप जैसी कोई चीन नहीं थी और मैं दुष्कर्म की बात किसी को कहती तो लोग कहते कि मैंने उसके साथ डेट क्यों की? उन्होंने कहा कि सात साल की उम्र में भी उनके साथ छेड़छाड़ हो चुकी है।
पद्मलक्ष्मी ने यौन हमले को लेकर दिए जाने वाले तर्कों को बकवास करार दिया। लक्ष्मी ने लिखा, कैवनाग को लेकर लोग कह रहे हैं कि इतने दिन बाद ये आरोप सामने क्यों आए? कुछ लोग कह रहे हैं कि एक आदमी ने अपनी किशोरावस्था में जो किया उसकी कीमत अब क्यों चुकाए? लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि एक औरत इसके लिए आजीवन क़ीमत चुकाती है।





