जानिए आपका मददगार WHATSAPP कैसे करता है अरबों की कमाई

आज के समय में whatsapp हर किसी के लिए काफी खास बन चुका है. आपको यह तो पता ही होगा कि Whatsapp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टेक्स्ट मैसेजिंग एप है. हमारे देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने साल 2014 में 19 बिलियन डॉलर देकर खरीदा था. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह कैसे कमाई करता है. तो चलिए जानते है…जानिए आपका मददगार WHATSAPP कैसे करता है अरबों की कमाई

पहले आपको यह बता दें कि साल 2009 में Brian Acton और Jan Koum ने Whatsapp की शुरुअात की थी. दोनों पहले Yahoo में काम करते थे. ऐप को बनाने के पीछे इनका मकसद महंगे SMS सर्विसेज को टक्कर देने का था. धीरे-धीरे ऐप को लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे इसकी बढ़ती लोकप्रियता में इजाफा होते गया और फिर इसमें कई बदलाव किए गए. Whatsapp शुरुआत में एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन देता था.इसके बाद यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए हर साल करीब 1 डॉलर देने होते थे. लेकिन साल 2016 के जनवरी महीने में Facebook ने Whatsapp पर दिए जाने वाली किसी भी राशि को खत्म कर दिया गया. यानी अब यूजर Whatsapp को फ्री में इस्तेमाल कर सकते थे. 

एक रिपोर्ट की माने तो साल 2018 के फरवरी महीने तक Whatsapp के 1.5 बिलियन से भी अधिक यूजर थे. अब बात करते है इसकी कमाई की तो आपको बता दें कि फोर्ब्स की एक रिपोर्ट ने बताया है कि Whatsapp का कुल राजस्व 5 बिलियन डॉलर है. वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक़, साल 2020 तक इसका राजस्व प्रति यूजर औसत 4 डॉलर हो जाएगा. आपको यह भी बता दें कि हर दिन whatsapp पर करीब 60 अरब मैसेज भेजे जाते हैं. 

Back to top button