उस्मान खान का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ ये कमाल करने को बेताब

पाकिस्तानी गेंदबाजी दुनिया के सबसे अच्छे बॉलिंग अटैक में से एक मानी जाती है। मुहम्मद अली और उस्मान खान शिनवारी जैसे गेंदबाज पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। बीते रविवार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दिखा दिया कि दुनिया भर के बल्लेबाज क्यों उनके गेंदबाजी आक्रमण से खौफ खाते हैं। एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को करारी शिकस्त दी।उस्मान खान का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ ये कमाल करने को बेताब

इस दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान खान शिनवारी ने कमाल करते हुए 7.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को आसानी से हरा दिया। हांगकांग की खबर लेने के बाद अब भारत के खिलाफ भी उस्मान खान के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में 5 विकेट चटकाने का लक्ष्य रखा है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान ने एशिया कप में पाकिस्तान के पहले मुकाबले में परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया था और उनकी लाइन और लेंथ भी अनुशासित थी। उनका मानना है भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उनके क्रिकेट करियर को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है।

हांगकांग के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उस्मान खान ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान के मैच में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है उसका करियर एक नई ऊंचाई को छू लेता है। मैंने हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लिए हैं और भारत के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम करने की उम्मीद कर रहा हूं।’

Back to top button