सूर्य ने किया कन्या राशि में गोचर, आपके जीवन पर होने वाला है यह असर

आज से लेकर 17 अक्टूबर 2018 शाम 7 बजे तक सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। यानी आज सूर्यदेव ने राशि परिवर्तन किया है तो चलिए जानते है कि सूर्य का कन्या राशि में किया ये प्रवेश आपकी जिंदगी या आपके राशि चक्र को कैसे प्रभावित करेगा – 

मेष – मेष राशि वालों को इस राशि परिवर्तन से लाभ मिलनी के साथ साथ हर काम में सफलता भी मिलेगी। वय्पार और कार्य क्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। आपको बता दें कि सूर्य मेष राशि में छठें भाव में आ रहा है। 

वृषभ – आप अपने काम लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे लेकिन फ़ालतू टेंशन ना लें क्युकि इस राशि परिवर्तन से आपको करियर में सफलता जरूर मिलेगी। वृषभ राशि में सूर्य ने पंचम भाव में प्रवेश किया है।

मिथुन – मिथुन राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य राशि के प्रवेश के दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है और अपनी जुबान पर कण्ट्रोल रखें नहीं तो परिजनों के साथ मनमुटाव होने संभावना है और ऐसे आपकी परेशानियां खुद ब खुद बढ़ती जाएंगी। 

कर्क – सूर्य कर्क राशि से तीसके भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आप भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। लोगों के प्रति आपका व्यवहार मधुर और सौम्य रहेगा।

सिंह – सूर्य सिंह राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। कठोर शब्द बोलकर किसी की भावना को आहत न करें, बल्कि सभी से प्रेम से बातचीत करें। गोचर के दौरान जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस दौरान आपको तनाव भी रहेगा।

कन्या – सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा और यह आपके पहले भाव में स्थित होगा। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और ऐसा कोई काम न करें जिससे समाज में आपकी मानहानि हो। गोचर की अवधि में आपको शारीरिक कष्ट होगा। काम के चलते आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। तनाव और अहंकार आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए हमेशा इनसे बचें। 

तुला – सूर्य तुला राशि से 12वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस बीच अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। गोचर की अवधि में आपका ख़र्चा थोड़ा बढ़ सकता है। दोस्तों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक – सूर्य वृश्चिक राशि से 11वें भाव में आ रहा है। सूर्य की यह स्थिति आपके लिए सकारात्मक रहेगी। इससे आपको लाभ मिलने के योग हैं। आपकी आय में वृद्धि होने के साथ शत्रुओं पर विजय मिलेगी। दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों का सहयोग और उनका मार्गदर्शन आपको मिलेगा।

 धनु – सूर्य धनु राशि से 10वें भाव में आ रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और आय में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से भी लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं। आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से गोचर आपके लिए शुभ होने के संकेत दे रहा है।

मकर – सूर्य मकर राशि से नवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान गिर सकता है। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा।

कुंभ – सूर्य कुंभ राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान किसी कारण आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस अवधि में जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। अप्रत्याशित ख़र्चे भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकते हैं।

मीन – सूर्य मीन राशि से सातवें भाव में आएगा। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार के लिए परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल नहीं है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। 

Back to top button