रात को बहन संग भाई करता था दुष्कर्म, पिता देख रह गया सन्न

रोहतक। महम खंड के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता के पिता ने रंगे हाथों आरोपित को पकड़ लिया तो आरोपित उल्टा उसकी पिटाई करने लगा। घटना 16 अगस्त की है। मगर पीडि़ता के परिजनों ने घटना की शिकायत अब पुलिस को दी है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रात को बहन संग भाई करता था दुष्कर्म, पिता देख रह गया सन्न

पुलिस के अनुसार पीडि़त छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। 16 अगस्त की रात को वह टॉयलेट जाने के लिए उठी थी। जब वह काफी देर तक बिस्तर पर नहीं आई तो उसके पिता को शक हुआ। वह उठा और टॉयलेट की ओर गया। इस दौरान उसने देखा कि छात्रा का चाचा ही उसके साथ गलत काम कर रहा था।

पिता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी जमकर पिटाई की और मौके से फरार हो गया। मामले को दबाए रखा गया। मगर अब पिता के सब्र का बांध टूटा और उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस में शिकायत करने से पहले पीडि़ता ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर भी फोन कर आपबीती सुनाई और मदद मांगी। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की सक्रियता पर मामला थाने में पहुंचा। 

पहले भी करता था गलत काम

आरोप है कि आरोपित चाचा पीडि़त के साथ पहले भी गलत काम करता था। उसने कई बार मौका पाकर पीडि़त के साथ छेडख़ानी की थी और किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे छात्रा सहम गई थी। थाना प्रभारी एसआइ कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपित फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें गठित की गई हैं। पीडि़त की काउंसङ्क्षलग भी कराई है, जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Back to top button