सर्जिकल स्ट्राइक सफलता के बाद भारतीय सेना जुटी नये एक्शन प्लान पर, जानिये पूरा प्लान

सर्जिकल स्ट्राइक सफलता के बाद भारतीय सेना जुटी नये एक्शन प्लान पर जिससे वो न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि चीन से निपटने का हौसला और जनून बरकार रहे और जीत सुनिश्चित हो| उरी हमले के जवाब में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सेना के निर्देशानुसार एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों देशों के बीच अभी युद्ध जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन अगर सैन्य ठिकानों पर उरी जैसा हमला होता है या फिर पाक प्रशिक्षित आतंककारी देश के किसी महानगर में मुम्बई हमले की तर्ज पर निर्दोष नागरिकों का खून बहाते हैं तो फिर युद्ध को रोकना असंभव हो जाएगा। ऐसी आशंका को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन युद्ध स्थिति का एक्शन प्लान तैयार करने में जुटा है। इस काम में सेना भी प्रशासन की मदद कर रही है।

यह भी पढें:- बड़ी खबर : 3 पाकिस्तानी सैनिकों का सिर काटकर लाए थे जवान

सर्जिकल स्ट्राइक सफलता के बाद भारतीय सेना जुटी नये एक्शन प्लान पर, जानिये पूरा प्लान

एक्शन प्लान की मुख्य भूमिका नागरिकों की सुरक्षा

युद्ध के समय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती नागरिकों की सुरक्षा की होती है। इसमें प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की रहती है। प्रशासन ने जो एक्शन प्लान तैयार किया है उसके अनुसार युद्ध की आशंका बनते ही भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के दस किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों को खाली करवा लिया जाएगा। जिले के 94 गांव इस दायरे में आते हैं। इन्हें चिन्हित कर लिया गया है।

यह भी पढें:- चीन पर दिखा pm मोदी का असर, नहीं रोकेगा ब्रह्मपुत्र का पानी

युद्ध होने पर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थानांतरित हो जाते हैं। ऐसा 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान किया गया था। संसद पर हमले के बाद जब सीमा पर फौज की तैनाती हो गई और युद्ध जैसे हालात बन गए थे तब भी इन दोनों अधिकारियों के दफ्तरों की जगह तय हो गई थी। ताजा एक्शन प्लान में भी इन दोनों अधिकारियों के दफ्तरों की जगह तय की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button