साक्षी मलिक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में कहा ये सब…

देश में तनाव के बीच भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति देने की बहस को खत्म करने की कोशिश करते हुए ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने आज कहा कि खिलाड़ियों के दुनिया के किसी भी कोने में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के खिलाफ खेलने का अधिकार है।

sakshi

साक्षी ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘आज सुबह से मीडिया गलत सुखिर्यां दिखा रहा है कि मैं चाहती हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा।’

उरी हमले और फिर भारत सरकार के लक्षित हमलों के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भारत में खेलने पर लगे प्रतिबंध से जुड़े सवाल पर साक्षी की प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

साक्षी ने आगे स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि खिलाड़ी को किसी भी दूसरे खिलाड़ी के खिलाफ दुनिया में कहीं भी खेलने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा था कि खिलाड़ियों के पास सभी अधिकार हैं- जैसे कि हम खेलों (ओलंपिक) में हिस्सा लें और हम अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हैं जो अलग-अलग देशों से होते हैं। मैंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में खेलने की स्वीकृति देने की वकालत नहीं की थी।’

 

Back to top button