इस देश में सेक्स के लिए भी हैं कानून, जानकर रह जाएंगे हैरान

यौन संबंधों को लेकर दुनिया के विभिन्न देशों में अजब-गजब कानून हैं. कहीं सेक्स के दौरान दुल्हन की मां को कमरे में रहने की परंपरा है, तो कहीं हस्तमैथुन के लिए मृत्युदंड की सजा तक का प्रावधान है. और भी हैं ऐसे कई कानून, जिनके बारे में जानकार आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे.इस देश में सेक्स के लिए भी हैं कानून, जानकर रह जाएंगे हैरान

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही विचित्र कानूनों के बारे में-

कोर्सज पहनने पर रोक…

मेरीविले, मिसौरी, में ‍महिलाओं के कोर्सज (अंगिया) पहनने पर रोक है. आप पूछ सकते हैं कि ऐसा क्यों है? यहां के एक कानून में कहा गया है कि आम अमेरिकी आदमी से कमनीय, सुडौल और छरहरी काया के लिए प्रशंसा पाने का अधिकार उन महिलाओं द्वारा नहीं छीना जाना चाहिए जो कि कोर्सज पहनती हों.

बेडरूम में मां की मौजूदगी…

काली, कोलम्बिया में एक नियम है कि जिसके तहत दुल्हन की मां को उसकी बेटी और दामाद के सेक्स करने के दौरान मौजूद रहना पड़ता है. हालांकि इस कारण से दूल्हा और दुल्हन दोनों को ही बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.

शैतान के साथ सेक्स…

बेकर्सफील्ड, कैलिफोर्निया में एक कानून है कि जब आप शैतान के साथ सेक्स करें तो आपको कंडोम का इस्तेमाल करना ही चाहिए. स्पष्ट है कि बेकर्सफील्ड में शैतान के बच्चों को जन्म देना अच्छा नहीं माना जाता है.

एक समय पर सेक्स…

सांता क्रूज, बोलीविया यह बात अवैध मानी जाती है कि आप मां और उसकी बेटी से एक समय पर सेक्स करें. इसलिए जरूरी होता है कि आप सेक्स करने का समय बदलकर तय करें.

हस्तमैथुन पर फांसी…

इंडो‍नेशिया में हस्तमैथुन करना अवैध काम माना जाता है और पकड़े जाने पर दोषी को मृत्युदंड तक दिया जा सकता है. लेकिन, सवाल उठता है कि पुलिस को इसकी जानकारी कैसे होती होगी. आखिर कोई क्यों खुद ही अपने अपराध की जानकारी देने पुलिस में जाएगा.

कंडोम के बिना सेक्स…

अमेरिका राज्य में नेवादा में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा दिया जाता है. संभवत: इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में बिना कंडोम के सेक्स करना अवैध है.

प्यार करें या मछली मारें…

ऑब्लांग, इलिनॉयस में यह बात अवैध है कि आप अपने विवाह की वर्षगांठ पर शिकार करते हुए, मछली मारते हुए प्यार करें.

वक्षों को चूमने की मनाही…

फ्लोरिडा, अमेरिका में ऐसा कानून है जिसके तहत आप अपनी पत्नी के वक्षों को नहीं चूम सकते हैं. हालांकि यहां एक कानून है कि आप एक साही (पार्क्यूपाइन) से सेक्स संबंध नहीं बना सकते हैं, हालांकि साही के बड़े और कड़े कांटों को देखते हुए यह बात समझ में आती है, लेकिन अपनी पत्नी के वक्षों के चूमने पर रोक हास्यास्पद है क्योंकि आखिर पत्नी और साही में बहुत अंतर होता है.

फुसलाहट पर रोक…

मिशिगन में एक कानून है कि जिसके अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को पांच वर्ष की सजा दी जा सकती है अगर वह एक अविवाहित युवती को पथभ्रष्ट करता है. यह ऐसा अपराध है जिसके लिए अक्सर ही किसी के ऊपर कोई कार्रवाई होती है.

टैक्सी की सीट पर सेक्स…

मैसाचुएट्‍स में टैक्सी ड्राइवरों पर रोक है कि वे अपनी शिफ्ट के दौरान टैक्सी की सामने की सीट पर सेक्स संबंध ना बनाएं.

मिशनरी पोजीशन का इस्तेमाल…

उत्तरी कैरोलिना में आपको सेक्स करते समय केवल मिशनरी पोजीशन का इस्तेमाल करना होता है। पर समझ में नहीं आता कि अंधेरे में कैसे इस कानून का पूरी तरह से पालन किया जाता होगा?

अप्राकृतिक कृत्य पर रोक…

मिसीसिपी राज्य में दोनों पक्षों द्वारा सहमति के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने पर अधिकतम 10 वर्ष की कैद और दस हजार डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है. लेकिन, यह पता नहीं चल पाता है कि यहां कौनसा कृत्य अप्राकृतिक होता है.

पशुओं के प्यार पर भी रोक…

फेयरबैंक्स, अलास्का में कानून है कि सड़कों पर अमेरिकी हिरणों को सेक्स संबंध बनाने की इजाजत नहीं है. जब किसी जोडें को ऐसा करने की इच्छा हो तो वह सड़क पर कतई नहीं आए.

Back to top button