एशियन गेम्स 2018: 34 खेलों में 543 एथलीट बिखेरेंगे जलवे…
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए भारत की तरफ से इस बार 543 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 16 दिनों तक चलने वाले इस एशियन गेम्स में 40 खेलों में 465 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें से भारत ने 34 खेलों में अपनी भागीदारी तय की है।
भारत बेसबॉल, फुटबॉल, जेट स्की, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रग्बी सेवेन्स और ट्रायथलॉन खेल में हिस्सा नहीं लेगा। बता दें कि 2014 एशियन गेम्स में भारत ने 57 मेडल हासिल किए थे, जिनमें 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल थे।
बता दें कि एशियन गेम्स 2018 के ओपनिंग सेरेमनी का आगाज जकार्ता के जीबीके स्टेडिम में 18 अगस्त को होगा। एशियन गेम्स में 46 देश हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन इस बार कुल 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसे ओलंपिक के बाद दूसरे सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर जाना जाता है।
एक्वाटिक्स
पुरुष (ड्राइविंग): के रमानंद शर्मा, सिद्धार्थ परदेशी और एच लंदन सिंह।
पुरुष (स्विमिंग): विरधावल खाडे, संदीप सेजवाल, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, अद्वत पेज, हारून अगेल डिसूजा, अंशुल कोठारी, अरविंद मणि, सौरभ संगवेकर, अविनाश मणि और नील रॉय।
तीरंदाजी
पुरुष (रिकर्व): अतानु दास, जगदीश चौधरी, सुखचैन सिंह और विश्वास।
पुरुष (कंपाउंड): अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, संगम्पृत बिस्ला और अमन सैनी।
महिला (रिकर्व): प्रोमिला डेमरी, दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और लक्ष्मीनी माझी।
महिला (कंपाउंड): त्रिशा देब, ज्योति सुरेखा वेणनाम, मधुमिता कुमारी और मुस्कान किरण।





