शादी कर बनाते थे पहली रात का विडियो, फिर करते थे यह दिमाग खराब कर देने वाला काम

फुसलाया जाता था और बाद में उनकी शादी का पहली रात का विडियो शूट कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। द नेशन की रिपोर्ट की मानें तो बड़ी संख्या में पीड़ितों ने इस तरह की बात कही हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के मीरपुर इलाके में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने बताया कि ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी युवक उनसे शादी के बाद अच्छी जिंदगी देने का वादा करते थे। पीड़ितों के परिवारों को भी इस तरह के झांसे में फंसाया जाता था। मीरपुर के कश्मीर प्रेस क्लब में पीड़ितों ने यह चौंका देने वाला खुलासा किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी गैंग का मुखिया मुमताज जिसे तेजा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है युवा लड़कियों को अपने निशाने पर लेता था। मुमताज पर कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मुमताज ने इन सब लड़कियों से शादी के बाद अच्छी जिंदगी देने का वादा किया था।

बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा लड़कियों को इस गैंग ने निशाना बनाया है। गैंग के लोग लड़कियों से शादी करते थे और लड़कियों के साथ अन्तरंग विडियो शूट करते थे। इसके बाद इन विडियो को ऑनलाइन कर देने की धमकी दी जाती थी।

इनमें से ज्यादातर युवक अपनी पत्नियों को शादी के बाद साथ में ले जाने से भी मना कर देते थे। एक समय में ये कई लड़कियों से शादी करते थे। इनमें से यदि कोई तलाक की मांग करती है तो उस पर चोरी का आरोप लगा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button