भारतीय सेना ने दिखाया दम, PoK में घुसकर किये 8 कैंप और कई आतंकियों का सर्वनाश

भारतीय सेना ने दिखाया दम, PoK में घुसकर किये 8 कैंप और कई आतंकियों का सर्वनाश| भारतीय सेना के स्पेशल फोर्सेस कमांडोज ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी कैंप को तबाह किया है. भारतीय सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में कई आतंकी मारे गए हैं और आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है. इंडियन आर्मी के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलेट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने एलओसी क्रॉस कर सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि की है.

भारतीय सेना ने दिखाया दम, PoK में घुसकर किये 8 कैंप और कई आतंकियों का सर्वनाश

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

इंडियन आर्मी के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सेना के स्पेशल कमांडोज ने बुधवार रात पीओके में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया.

PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकी कैंप तबाह

डीजीएमओ के मुताबिक, भारतीय सेना के स्पेशल कमांडोज ने बुधवार रात पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. इस दौरान कमांडोज ने आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.डीजीएमओ के मुताबिक इस ऑपरेशन की खबर पाकिस्तान को भी दे दी गई है.

भारतीय सेना ने दिखाया दम, PoK में घुसकर किये 8 कैंप और कई आतंकियों का सर्वनाश

पाकिस्तान को सौंपे कई सबूत, नहीं की कार्रवाईः डीजीएमओ

रनबीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से लगातार की जा रही घुसपैठ गंभीर मसला है. डीजीएमओ ने कहा कि हाल ही में पकड़े गए सीमा पार से घुसपैठ कर रहे आतंकी ने भी कबूल किया है कि उसे पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी.

डीजीएमओ कहा कि इस साल पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की 20 कोशिशें नाकाम की गई हैं. उरी और पूंछ में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तानी हाथ होने के कई सबूत हैं. इन हमलों में मारे गए आतंकवादियों के पास से कई ऐसे सामान मिले हैं जिनके पाकिस्तान का चिह्न बना हुआ है. इतना ही नहीं भारत ने कई बार पाकिस्तान को सबूत सौंपे हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ है.

नवाज शरीफ ने की सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा

नवाज शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा करते हुए कहा है कि हम सिर्फ शांति की चाह रखते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है और उसकी शांति की चाह को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.

Back to top button