धोनी ने तमिल फैंस से निभाई ‘दोस्ती’, किया ये वादा: विडियो
नई दिल्ली. धोनी के बारे में एक बात बड़ी ही मशहूर है- जो करते हैं शिद्दत से करते हैं. मौका तमिल फैंस के साथ दोस्ती निभाने का था सो धोनी पहुंच हए त्रिनुवेल्ली, जहां मदुरैई पैंथर्स और कोवई किंग्स के बीच TNPL का मैच खेला जाना था. इस मुकाबले के दौरान मैदान पर धोनी की अचानक से एंट्री देखकर सभी तमिंल फैंस चौक गए. दरअसल, उन्हें उनके आने की भनक भी नहीं थी. लेकिन धोनी न सिर्फ इस मुकाबले के टॉस के दौरान मैदान पर दिखाई दिए बल्कि वहीं से अपने तमिंल फैंस से वादा भी कर दिया कि आईपीएल के अगले सीजन में वो और भी बेहतर तमिल बोलना सीखकर आएंगे.
धोनी का वादा
धोनी ने कहा, मैं यहां TNPL की वजह से आया हूं. जब भी मैं IPL खेलता हूं मैं तमिल सीखता हूं और जब टूर्नामेंट खत्म हो जाता है तो मैं उसे फिर से खरोचता हूं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि IPL के अगले सीजन तक मैं थोड़ी तमिल सीख लूंगा.” धोनी ने त्रिनुवेल्ली को खास जगह बताते हुए कहा, “ये जगह स्पेशल है क्योंकि यहीं से इंडिया सीमेंट्स की शुरुआत हुई थी. मैं लंबे वक्त से इंडिया सीमेंट्स से जुड़ा हूं. इंडिया सीमेंट्स ने मुझे यहां आने और पहले प्लांट को देखने का मौका दिया.”
When Nellai Jilla witnessed the Thala swag! #NammaThalaNammaGethu #TNPL2018 pic.twitter.com/wgda9cPzSN
— TNPL (@TNPremierLeague) August 4, 2018
https://twitter.com/TNPremierLeague/status/1025785894156955648
Thala speaks about his visit to Tirunelveli! #NammaOoruNammaGethu #TNPL2018 pic.twitter.com/1ybKUA0JUn
— TNPL (@TNPremierLeague) August 4, 2018
धोनी ने तमिल सीखने के अलावा फैंस से ये भी वादा किया कि वो हर साल TNPL के मुकाबले देखने आएंगे. उन्होंने कहा, “मैं हर साल त्रिनुवेल्ली TNPL के मैच देखने आया करूंगा. ये इस साल का पहला मैच है जिसे मैं बतौर दर्शक देख रहा हूं. ” बता दें कि इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद धोनी फिलहाल फुर्सत के पल बिता रहे हैं. अब वो टीम इंडिया के साथ दुबई में होने वाले एशिया कप में जुड़ेंगे, जिसका आयोजन सितंबर में होना है.





