आज का राशिफल और पंचांग: 27 जुलाई दिन शुक्रवार, इन राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 27 जुलाई दिन शुक्रवार

ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पूर्णिमा
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05:39:22
सूर्यास्त- 19:15:33
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
10:45:27 से 12:27:28 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- 12:00:16 से 12:54:40 तकआज का राशिफल और पंचांग: 27 जुलाई दिन शुक्रवार, इन राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:– 
आज का दिन आपके लिये फेवरेबल रहेगा ।आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं ।आज किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं ।इस राशि के बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन ठीक रहेगा। किसी डील से लाभ हो सकता है ।आज अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, दिन काफी शुभ रहेगा।

वृष राशि:- 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा ।उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं ।आज आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी ।आज तरक्की के नये रास्ते आपके सामने खुद-ब-खुद चलकर आयेंगे ।आज किसी बिजनेसमैन से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं। हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मिथुन राशि:– 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।आज रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है ।आज नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा ।इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है ।आज कोई नया दोस्त बन सकता है। आज घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

कर्क राशि:– 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।आज ऑफिस में सीनियर आपके  काम से खुश होकर आपको पेन गिफ्ट कर सकते हैं । आज अचानक रूका पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है ।आज बिजनेस से रिलेटेड यात्रा भी कर सकते हैं ।हालांकि आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा ।आज  बाहर जाते समय एक बूंद शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि:– 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी ।आज सफलता आपके आसपास मंडराती रहेगी, आपको उसका मौका उठाना चाहिए । इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है ।आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आपको बड़ा फायदा होगा। आज पैरों के दर्द में भी आराम मिलेगा ।आज शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे।

कन्या राशि:– 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा ।व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है, साथ ही धन लाभ के नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं ।घर में कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या भी आज दूर हो जाएगी ।साथ ही सिविल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज के दिन अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला राशि:– 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा ।आज सोसाइटी में कुछ लोग आपकी अच्छाईयों को पहचानेंगे ।पिता के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे । आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के चांस है, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । आज घरेलू वस्तुओं को खरीदते हुए थोड़े परेशान हो सकते हैं, बेहतर होगा कि आप पहले से विषय सूची बनाकर ही मार्केट जायें ।दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपका दिन शुभ जायेगा।

वृश्चिक राशि:– 
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसी ऊर्जा के साथ ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम भी पूरा कर लेंगे ।विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक से धन लाभ हो सकता है, नये कारोबार शुरू करने के योग भी बन रहे हैं ।आज पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

धनु राशि:– 
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा ।आज ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे ।लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा ।आज किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिल सकता है ।इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी ।आज चावल और दाल किसी अनाथ आश्रम में दान करें, आपको अच्छा लगेगा।

मकर राशि:– 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी । आज ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे ।आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में पार्टी जैसा माहौल बना रहेगा ।आज जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे बने रहेंगे, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा ।आज किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है ।टी.वी. या फ्रिज खरीदने के लिए भी आज का दिन शुभ है ।बिजनेसमैन के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा | आज दोस्तों के बीच आयी खटास भी दूर हो जाएगी ।गायत्री मंत्र का जाप करें, मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि:– 
आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं ।आज परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी ।आज वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना न भूलें ।कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ है।  आज माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा|

Back to top button