जियो का मानसून ऑफर : सिर्फ 501 रुपये में खरीदे 4जी फीचर फोन, 1 महीने तक सबकुछ फ्री
अगर आप भी 501 रुपये में जियो फोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज यानि शुक्रवार की शाम 5.01 बजे से जियो का मानसून ऑफर शुरू हो रहा है जिसके तहत आप सिर्फ 501 रुपये में जियो का 4जी फीचर फोन जियो फोन खरीद सकते हैं। पहले इस ऑफर की शुरुआत 21 जुलाई को होने वाली थी।
जियो के मानसून ऑफर के तहत किसी भी पुराने फोन के बदले जियो का 1,500 रुपये वाला जियो फोन 501 रुपये में दिया जाएगा। यानि आप किसी भी कंपनी का कोई भी पुराना फीचर फोन लाकर 501 रुपये के साथ जियो को दे सकते हैं और पिछले साल लॉन्च हुआ 1,500 रुपये वाला जियो फोन घर ले जा सकते हैं। ध्यान रहे कि आप पुराने जियो फोन को वापस करके नया जियो फोन नहीं ले सकते हैं। पुराना जियो फोन तीन साल बाद ही वापस होगा। साथ ही आप जिस फोन के साथ जियो फोन लेने वाले हैं वह फोन चालू होना चाहिए।
कहां मिलेगा 501 रुपये में जियो फोन
जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान
जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान की बात करें तो एक प्लान 49 रुपये का है और दूसरा 153 रुपये का है। 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा, 50 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 153 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा यानि कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।





