यूपी: ब्रह्मचारी बाबा महिला के साथ कमरे में रंगरेलियां मानते रंगे हाथों पकड़ा गया

लखनऊ : यूपी के गोड्डा में रघुनंदन यादव उर्फ ब्रह्मचारी को महिला के साथ देर रात रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया ।

भूत झाड़ने के नाम पर महिला के साथ बनाये सम्बन्ध 

यूपी: ब्रह्मचारी बाबा महिला के साथ कमरे में रंगरेलियां मानते रंगे हाथों पकड़ा गया झाड़-फूंक के बहाने ही उसने एक महिला को अपने जाल में फंसा लिया। झाड़-फूंक करने की बात कह कर उस महिला के घर में देर रात वह पहुंचने लगा। शक होने पर गांव के कुछ युवकों ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। लाइव इंडिया डॉट लाइव की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात वह गांव आया लेकिन भूत झाड़ने के नाम पर महिला को गांव के बाहर आंगनबाडी केन्द्र ले गया और उसके साथ झाड़-फूंक के बहाने गलत हरकत करने लगा। ऐन वक्त पर गांव के कुछ लोग आए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

पहले दोनों की पिटाई हुई इसके बाद दोनों को पेड़ में बांध दिया। इस बात की सूचना शनिवार को दस बजे के आसपास लोगों को हुई फिर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंचायत ने ब्रह्मचारी पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया।

ब्रह्मचारी के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पहले वह एक निजी स्कूल में ड्राईवर हुआ करता था और बच्चों को लेकर गांव हर रोज आया करता था। वह झाड़-फूंक का भी काम करता था। भोलेभाले आदिवासियों को जादू-टोना और अंधविश्वास के नाम पर अपने प्रभाव में कर लिया था।

Back to top button