ये बाज़ पुरे 10 साल से Wimbledon कोर्ट की कर रहा है निगरानी

इंग्लैंड के लंदन में विम्बलडन ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला एकमात्र ग्रैंड स्लैम है. हर साल विम्बलडन ग्रैड स्लैम शुरू होते ही एक बाज़ (Hawk) चर्चा में आ जाता है. रूफस नाम का ये बाज़ पिछले 10 साल से 42 एकड़ एरिया में फैले पूरे विम्बलडन ग्रास कोर्ट की निगरानी कर रहा है. यही नहीं, रूफस सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है.

दरअसल, ऐसा ग्रास कोर्ट को कबूतरों से बचाने के लिए किया गया है. कबूतर विम्बलडन कोर्ट में घास को नुकसान न पहुंचाए, इसलिए रूफसको इसकी निगरानी के लिए रखा गया है. इसके लिए उसे खास ट्रेनिंग भी दी गई है. बता दें कि रूफस जब सिर्फ 16 हफ्तों का था, तभी से विम्बलडन में अपनी सेवा दे रहा है.

इमोजेन डेविस कहते हैं, “रूफस करीब 10 साल से कबूतरों को भगाने की ड्यूटी कर रहा है. वह हमारे लिए एक सहकर्मी की तरह है. ग्रास कोर्ट की सफाई के दौरान रूफस कबूतरों को बगल के गोल्फ कोर्स में उड़ाने में हमारी मदद करता है.” बता दें कि रूफस की लोकेशन के बारे में पता लगाने के लिए उसके शरीर में रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है. वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है. 2012 में उसका ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया. ट्विटर पर उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Back to top button