आज का राशिफल 02 जुलाई दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 2 जुलाई दिन सोमवार

ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
तिथि-चतुर्थी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः
07:30 से09:00
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः05:27 से 07:12 तक

आज का राशिफल 02 जुलाई दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्रोध से हानि होने की आशंका है। दिमाग शांत रखें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज मानसिक रूप से मन व्यग्र हो सकता है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं के बराबर मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता है। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें। स्त्री मित्रों पर खर्च या नुकसान होने की आशंका है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। माता के विषय में चिंता हो सकती है। रियल एस्टेट से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपका मन दुविधा में फंसा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण हो सकता है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न करने से मन में हताशा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज सुबह से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रूप से पूजनविधि भी आप कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास कर सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज वर्षा ऋतु आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी दिन सोमवार है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

भगति हेतु बहु कथा पुराना। कहे बिप्र जद्यपि प्रभु जाना।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि यद्यपि प्रभू श्री रामभद्र सारे पुराणों कथाओं को जानते है फिर भी भक्ति व भक्तों के वर्धन के लिए विप्रों से कथा श्रवण किया।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button