बेटी ने की प्रेमी से बात, तो अगले ही दिन पिता ने ले ली जान

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली. वह भी महज इसलिए की वह अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्रेम करती थी. पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक लड़की की मां का बयान भी दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि मना करने के बावजूद जब लड़की के पिता कोट्टाया ने देखा कि उनकी बेटी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बातें कर रही है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में पिता ने कुल्हाड़ी की बेंत से अपनी बेटी पर जानलेवा हमला किया, जिससे लड़की की मौत हो गई.

भांजे के साथ जिस्म की भूख मिटाती थी मामी एक दिन बिना दरवाजा लगाए बिस्तर पर थे और अचानक…

पुलिस ने बताया कि घटना कृष्णा जिले के इंदर चंदरलापाडू मंडल में पड़ने वाले थोटारावुलापाडू गांव की है. जनकारी के मुताबिक, मृतका एक प्राइवेट कॉलेज से बी. फार्मा की पढ़ाई कर रही थी. बीते गुरुवार को वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर आई हुई थी.

मृतका का जन्मदिन शुक्रवार को था. लड़की ने अपने परिवार वालों को साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्रेम की बात भी बता दी थी और कहा था कि वह उससे शादी करना चाहती है. लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे.

घरवालों ने परिवार की बदनामी का हवाला देते हुए लड़की को इन सबसे दूर रहने की चेतावनी भी दी थी. शुक्रवार को लड़की का जन्मदिन हंसी खुशी बीता. लेकिन अगले दिन यानी शनिवार को आरोपी पिता ने अपनी बेटी को मोबाइल पर प्रेमी से बात करते हुए सुन लिया.

बस इतने भर से आरोपी पिता आग बबूला हो गया. पहले कोट्टाया ने अपनी बेटी का फोन छीनकर उसे तोड़ डाला. इसके बाद गुस्से में कुल्हाड़ी से बेटी पर तेज वार कर दिया. कुल्हाड़ी की बेंत लड़की के सर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.

Back to top button