आज का राशिफल 01 जुलाई दिन रविवार, महीने के पहले दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल 1 जुलाई दिन रविवार
ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
तिथि-तृतिया
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अमृतमुहूर्त)शायं
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-दोपहर 10:40 से 12:25 तक
।।आज का राशिफल।।
मेष:-
व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:-
आज का दिन मिश्रत फलदायी रहेगा। व्यापारी नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश जाने की संभावना भी है। किसी धार्मिक की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यभार कुछ अधिक हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
मिथुन:-
आज आप क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। बदनामी न हो, इसका ध्यान रखें। कम बोलकर, वाद-विवाद या मनमुटाव को दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-
संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय की तरफ आकर्षित होगा। नए वस्त्राभूषणों तथा वाहन की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्य जीवन मिलेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि संभव है। साझेदारी लाभदायक रहेगी।
राशिरत्न:-मोती
सिंह:-
आज उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना मन को बेचैन बना सकती है। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों से सहयोग में कमी महसूस कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टालें।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या:-
आज मन चिंतित हो सकता है। उदर रोग की आशंका है, ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन खर्च हो सकता है। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिल सकती है। शेयर-सट्टा से दूर रहें।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-
शत्रुओं से आज के दिन सावधान रहें। तरह-तरह के विचार आने से मन अशांत रहेगा। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण थकान हो सकती है। मित्रों के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
वृश्चिक:-
आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ में भाग्य सहायक रहेगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:-
आज परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। मन अशांत और दुविधा में रहने के कारण मन उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-
ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ:-
आज आप पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के सम्बंध में परेशानी हो सकती है। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों तालमेल बनाकर रखें।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-
आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए साथी जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज वर्षाऋतु आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि दिन रविवार है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
मारि असुर द्विज निर्मयकारी। अस्तुति करहिं देव मुनि झारी।।
तहँ पुनि कछुक दिवस रघुराया। रहे कीन्हि बिप्रन्ह पर दाया।।
अर्थ:- सन्त शिरोमणि कलि पावनावतार कवि कुल कमल दिवाकर गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि असुरों का संहार कर ब्राम्हणों को मुनियों को निर्भयता प्रदान किया परिणामतः सारे देवता परमात्मा श्री रामभद्र की स्तुति करने लगे। इस प्रकार महामुनि विश्वामित्र जी के आश्रम में कुछ दिनों तक प्रभू ने विप्रों पर दया कर निवास किया।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवतकथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252





