आकाश अंबानी की पार्टी में परवान चढ़ा प्रियंका और निक का इश्क

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक और नई तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी की है जिसमें प्रियंका देसी अंदाज में साड़ी पहनकर निक जोनस के साथ डिनर पर पहुंची. उन्होंने आकाश और श्लोका को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में प्रियंका दोनों के साथ नजर आ रही हैं.  प्रियंका ने आकाश-श्लोका के मेंहदी सेरेमनी में डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई व्हाइट सारी पहनी हुई थी. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ”आकाश और श्लोका को बधाई! काफी अच्छी सेरेमनी रही. ‘मेंहदी है रचने वाली…’ दोनों का प्यार. प्री प्री इंगेजमेंट पार्टी” पिछले कुछ दिनों से दोनों के नाम को जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्टस के मुताबिक ये जोड़ा भी जल्द ही अपनी सगाई की खबर भी दे सकता है.

दोनों की सगाई एंटीलिया में ही होगी. बता दें, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी. सगाई 30 जून को है लेकिन शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है.

https://www.instagram.com/p/BkiQqcDgC5w/?utm_source=ig_embed

बता दें, फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अगले महीने सगाई करने वाले हैं. दरअसल निक का प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलना ही इस बात का सबूत माना जाने लगा था कि इस रिश्ते को लेकर प्रियंका काफी सीरियस है अब उनकी सगाई की खबर सुनने के बाद यह पक्का हो गया है दोनों जल्द ही इस रिश्ते को अपना नाम देने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/Bkikmy1A6yO/?utm_source=ig_embed

जब प्रियंका और निक भारत आए तो दोनों के हाथ में एक जैसी अंगूठी थी. इससे लगता है कि प्रियंका ने भारत आने से पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था. हालांकि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं लेकिन इससे प्रियंका को कोई फर्क नहीं पड़ता.

लंबे समय से निक और प्रियंका अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं. दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा गया. जिसके लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों में कुछ चल रहा है. अमेरिका में शूटिंग के सिलसिले में लंबा वक्त बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटी हैं. उनके साथ निक जोनस भी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने नए बंगले में एक पार्टी प्लान करना चाहती हैं और इसीलिए वह निक के साथ मुंबई पहुंची है. प्रियंका की इस प्रॉपर्टी की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. सी फेसिंग यह बंगला, प्रियंका के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button