एक ऐसा गांव, जहां निभाई जाती है मौत से जुड़ी अजीबोगरीब परंपरा

देखना चाहेंगे प्रियजन के दुनिया से अलविदा हो जाने के बाद क्या करते हैं लोग, देश के एक गांव में मौत से जुड़ी अजीबोगरीब परंपरा देखकर दंग रह जाएंगे।
ये गांव है, देश के सबसे यंगेस्ट स्टेट तेलंगाना में, जहां मौत की प्रथा कुछ अजीब है। यहां राज्य के सबसे मॉडल गांव गंगादेवी पल्ली में मौत का जश्न मनाया जाता है।
यहां बच्चा हो या बूढ़ा मरने के बाद शवयात्रा की अलग ही प्रथा है। लोग दुनिया छोड़कर चले जाने वाले की याद में भावुक भी होते हैं और उसकी शवयात्रा को यादगार भी बनाते हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि मृतक ने ईश्वर द्वारा दिए अपने जीवन के पलों को खुशी-खुशी परिवार संग व्यतीत किया, इसलिए अब मरणोपरांत उसे दुनिया से भी उसे खुशी-खुशी विदा करना परिवार का कर्त्तव्य है।
लिहाजा गांव के लोग शवयात्रा में स्थानीय वाद्ययंत्रों की थाप पर खूब नाचते और झूमते हैं। इतना ही नहीं घर से शमशान घाट तक शवयात्रा में जमकर आतिशबाजी भी की जाती है।
अंतिम संस्कार करने वाले परिजन अर्थी के आगे हार पहनकर चलते हैं और पूरे धूमधड़ाके के साथ मृतक को अंतिम विदाई दी जाती है तो है न बड़ी अजीब सी प्रथा, वो भी भारत देश में।