कबड्डी में भारत ने पाकिस्तान को दी पटकनी, तो सहवाग ने कहा…
नई दिल्ली. मैदान ए जंग में जब आमने सामने हिंदुस्तान और पाकिस्तान हों तो नजारा देखने लायक होता है, फिर चाहे खेल कबड्डी का ही क्यों न हो. दुबई में खेले कबड्डी मास्टर्स के ओपनिंग मैच में भी रोमांच चरम पर था क्योंकि मुकाबला हिदुस्तान और पाकिस्तान के बीच था. दोनों चिर-प्रतिद्वन्दी एक दूसरे के खिलाफ जोरदार दांव लगाकर जीत को धर पकड़ने का कोई मौका नहीं गंवा रहे थे. लेकिन, ताकत, दांव और सेंधमारी के इस खेल में जीत आखिरकार भारतीय कबड्डी टीम की हुई. अजय ठाकुर के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को 36-22 के बड़े अंतर से रौंदते हुए कबड्डी मास्टर्स में शानदार शुरुआत की.
पाकिस्तान पर भारतीय कबड्डी की इस शानदार सफलता से पूरे हिंदुस्तान का तो सीना चौड़ा हुआ ही साथ ही साथ ट्विटर पर भी इसकी जमकर सराहना हुई. ओपनिंग मैच में पाकिस्तान का दम फुलाने वाली हिंदुस्तान की जीत पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया, “मुबारक हो टीम इंडिया, मजा आ गया”.
& Yesss… #India 🇮🇳 won 💃💃very well done champs 😃👍🏻 #KabaddiMasters #INDvPAK @StarSportsIndia pic.twitter.com/Gqgxye4aea
— Maddy🌱 (@MedhaThakur1) June 22, 2018
सहवाग की तरह दूसरे खिलाड़ियों ने भी कबड्डी में भारत की कामयाबी की खूब तारीफ की. क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सुपर पैक परफॉर्मेन्स के लिए मुबारकबाद दी है तो प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया है कि, “ये हम जानते हैं और वो भी जानते हैं कि हमारे लड़के बेस्ट हैं.”
Congratulations Team India on winning the inaugural Kabaddi Masters match beating Pakistan 🙂
Mazaa aa gaya ! #KabaddiKurfew pic.twitter.com/HybAjwa0GB— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 22, 2018
भारत के हाथों पाकिस्तान की हार का पोस्टमार्टम ट्विटर पर भारतीय फैंस ने भी खूब किया.
We Know They Know That Our Boys Are The Best !!!
A Treat To Watch 🇮🇳🇮🇳🇮🇳#KabaddiMasters #IndVsPak pic.twitter.com/3fngb7K2CI— Vijender Singh (@boxervijender) June 22, 2018
WellDone Team India 🌸मान जा पाक तेरे बस की कुछ नहीं है, बस हार ही नसीब मे है, 😂😂#INDvsPAK #KabaddiMasters
— VT (@vipinverse) June 23, 2018
https://twitter.com/VamsiIts/status/1010323545774149632
https://twitter.com/SirJadejaaaa/status/1010196452541386754
बता दें कि कबड्डी मास्टर्स में दुनिया की 6 टीमें शिरकत कर रही है.





