कॉलेज के इस फरमान ने छीन ली छात्राओं की खुशियाँ, आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान

शिक्षण संस्थान अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं पर तरह तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला मेंगलुरु के संत अलौसिस प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में सामने आया है। इस कॉलेज में छात्राओं पर ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं कि आप भी पढकर दंग रह जाएंगे।

कॉलेज की एक पूर्व छात्रा ने ब्लॉग लिख कर पूरे मामले की जानकारी दी है। नए नियमों के अनुसार रंगीन लिपस्टिक,मेकअप और अन्य कॉस्मेटिक के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।  छात्रा के ब्लॉग के अनुसार इन नए नियमों के बारे में छात्राओं को क्लोज डोर मीटिंग में बताया गया। साथ ही नियमों में यह भी बताया गया है कि अगर किसी छात्रा के बैग से मेकअप या कॉस्मेटिक का कोई भी सामान पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

कॉलेज के इस फरमान ने छीन ली छात्राओं की खुशियाँ, आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान

इसके साथ ही छात्राएं बिना क्लास गाइड की सहमति के मेहंदी तक नहीं लगा सकती। इसके अलावा छात्राएं अपने बालों को खुला नहीं रख सकती और ना ही बालों को कलर कर सकती है। कपडों पर भी कॉलेज ने नियम लागू कर दिए हैं। कॉलर बटन को छोड़ सभी बटन लगाने होंगे।
Back to top button